डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक रविवार को मौसम का मिजाज बदलता नजर आया। उत्तराखंड, हिमाचल में ऊंची चोटियों पर जमकर बर्फबारी हुई तो मैदानी इलाकों में कई जगह तेज हवाओं के बीच वर्षा हुई।
जम्मू में पहले नवरात्र पर सुबह दो घंटे की मूसलाधार बारिश ने अक्टूबर महीने का ऑलटाइम रिकार्ड तोड़ दिया। जम्मू में 71 वर्षों बाद दो घंटे में ही 185.6 मिलीमीटर पानी बरसने से भारी नुकसान हुआ। बारिश के दौरान जम्मू के रायपुर बन तालाब क्षेत्र में उफनते नाले में पति को बचाने के लिए आगे बढ़ी महिला पानी के तेज बहाव में बह गई।