जागरण संवाददाता, कानपुर। इस्पात नगर योजना में विकास कार्यों को लेकर लड़ाई लड़ रहे व्यापारियों के दिन बहुरने वाले है। केडीए योजना में 64 करोड़ रुपये टूटी सड़क, ध्वस्त ड्रेनेज सिस्टम और सीवर लाइन का निर्माण कराया जाएगा। टेंडर हो चुके है।
आर्थिक बिड की जांच हो चुकी है अब सिर्फ तकनीकी बिड की जांच होनी बाकी है। माना जा रहा है कि दीपावली के बाद विकास कार्य शुरू हो जाएगे। एक साल में सभी कार्य पूरे कराने है। यहां पर केडीए ने 24 सौ भूखंड विकसित किए है।