National
'पार्षद बनना है तो भाजपा कार्यालय में जमा करें बायोडाटा', सुकांत मजूमदार ने बताया कैसे चुने जाएंगे उम्मीदवार?
राज्य ब्यूरो, कोलकाता। बंगाल में दुर्गा पूजा के बाद प्रस्तावित कोलकाता व हावड़ा नगर निगम सहित अन्य निकायों में चुनाव को लेकर प्रदेश भाजपा ने उम्मीदवारों की तलाश शुरू कर दी है। पार्टी इस बार केवल अपने नेता-कार्यकर्ताओं तक
लेखक Jagran News42K पढ़े गए

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। बंगाल में दुर्गा पूजा के बाद प्रस्तावित कोलकाता व हावड़ा नगर निगम सहित अन्य निकायों में चुनाव को लेकर प्रदेश भाजपा ने उम्मीदवारों की तलाश शुरू कर दी है। पार्टी इस बार केवल अपने नेता-कार्यकर्ताओं तक सीमित न रहकर समाज के विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिष्ठित लोगों को भी पार्षद चुनाव लड़ने का अवसर देना चाहती है।
केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री और भाजपा सांसद सुकांत मजूमदार ने रविवार को इसकी जानकारी देते हुए कहा कि इच्छुक लोग कोलकाता के छह, मुरलीधर सेन स्थित पार्टी के प्रदेश कार्यालय में रखे जाने वाले ड्रॉप बाक्स में अपना नाम और बायोडाटा जमा कर सकते हैं। ड्रॉप बॉक्स से ही उम्मीदवार का चुनाव किया जाएगा।

-1795767973833.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)

