National
सीएम शुभेंदु ने पार्टी नेताओं को चेताया, 'नंदीग्राम में एक और जहाज घर न बने’
राज्य ब्यूरो, कोलकाता। बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने रविवार को नंदीग्राम में अपनी पार्टी के नेताओं और पंचायत सदस्यों को चेतावनी दी कि वे ऐसा कोई काम न करें, जिससे इलाके में एक और ‘जहाज घर’ बनने की चर्चा शुरू हो
लेखक Jagran News133K पढ़े गए

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने रविवार को नंदीग्राम में अपनी पार्टी के नेताओं और पंचायत सदस्यों को चेतावनी दी कि वे ऐसा कोई काम न करें, जिससे इलाके में एक और ‘जहाज घर’ बनने की चर्चा शुरू हो जाए।
उन्होंने नेताओं को अहंकार और घमंड छोड़कर आम लोगों के साथ मिलकर काम करने की नसीहत दी। इसे तृणमूल कांग्रेस के स्थानीय नेता और पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के चुनावी एजेंट रहे शेख सूफियान के आलीशान मकान के संदर्भ में देखा जा रहा है, जिसे जहाज के आकार में बनाया गया है।

-1795767973833.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)

