डिजिटल डेस्क, ग्वालियर। समलैंगिक डेटिंग ऐप के जरिए युवक से दोस्ती कर उसे होटल में बुलाने और फिर अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ लोगों ने खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर युवक को न्यूड किया, उसका वीडियो रिकॉर्ड किया और उसे वायरल करने की धमकी देकर 1.38 लाख रुपये वसूल लिए। पुलिस ने इस मामले में मुरैना निवासी दो आरोपितों हरिभान गुर्जर और सोनू गुर्जर को गिरफ्तार किया है, जबकि उनके दो अन्य साथियों की तलाश जारी है।