राज्य ब्यूराे, लखनऊ। भाजपा अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद अशोक रावत ने रविवार को 98 संगठनात्मक जिलों के अध्यक्षों की सूची जारी कर दी। इसमें पश्चिम क्षेत्र के 19, ब्रज क्षेत्र के 18, कानपुर क्षेत्र के 16, अवध क्षेत्र के 15, काशी क्षेत्र के 16 एवं गोरखपुर क्षेत्र के 11 जिले शामिल हैं। इसमें पार्टी ने सभी दलित जातियों के समायोजन का प्रयास किया है।
पश्चिम क्षेत्र में वाल्मीकि एवं जाटव को ज्यादा अवसर दिया गया है। ब्रज क्षेत्र में दिवाकर एवं कठेरिया को ज्यादा मौके दिए गए हैं। काशी क्षेत्र में कोरी, पासी, सोनकर को तवज्जो दी गई है। गोरखपुर क्षेत्र में 11 में से चार अध्यक्ष पासवान समाज के बनाए गए हैं। अशोक रावत ने कहा कि जिलाध्यक्षों के चयन में सभी पहलुओं का ध्यान दिया गया है। दलित समाज पूरी तरह भाजपा के साथ खड़ा है।