दैनिक जागरण, अमृतसर। श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रविवार देर रात एयरपोर्ट और उसके आसपास आसमान में अत्यधिक ऊंचाई पर दो से तीन संदिग्ध ड्रोन उड़ते दिखाई दिए। सुरक्षा के मद्देनजर रनवे ऑपरेशंस रोक दिए गए और अमृतसर आ रही तीन फ्लाइट्स को डायवर्ट करना पड़ा। स्थिति की समीक्षा के बाद रात करीब सवा दस बजे हवाई सेवाएं बहाल कर दी गईं।
जानकारी के अनुसार, रविवार रात करीब 9:30 बजे एयरपोर्ट पर तैनात सीआईएसएफ के जवानों ने एयरपोर्ट परिसर और बाहर के आसमान में दो से तीन अज्ञात वस्तुओं को संदिग्ध हालात में उड़ते देखा। जवानों ने तुरंत इसकी सूचना कंट्रोल रूम को दी।