जागरण संवाददाता, रांची। इतिहास के जानकार व रांची विश्वविद्यालय में डीन रहे डा. दिवाकर मिंज ने कहा है कि झारखंड में ईसाई मिशनरियों ने मतांतरण के लिए सभी तरह की शक्तियों का प्रयोग किया। उन्होंने फादर कांस्टेंट लिवेंस और फादर कामिल बुल्के को भी इसी सोच का बताया। कहा कि फादर कांस्टेंट लिवेंस ने तो गुमला के चैनपुर को अपना प्रयोग स्थल बना दिया था। वहां के 80 प्रतिशत लोग मतांतरित हो गए। आज भी चर्च की बैठकों में चैनपुर में हुए मतांतरण का उदाहरण दिया जाता है और कहा जाता है कि उसी तरह मतांतरण का अभियान हर जगह चलाना है।