जागरण संवाददाता, हिसार। सातरोड खुर्द गांव में घरेलू कलह के बीच 42 वर्षीय व्यक्ति की मौत ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया। महेश का शव रविवार सुबह किराये के मकान में चारपाई पर लहूलुहान हालत में मिला। उसकी गर्दन पर नाखूनों के निशान थे, जबकि सिर, कंधे और हाथ पर भी चोटों के निशान पाए गए।
पुलिस ने पत्नी सीमा के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे हिरासत में लिया है। हालांकि जानकारों का कहना है कि मात्र नाखूनों की खरोंच से हत्या संभव नहीं है। घटना की सूचना मिलते ही मृतक की मां कमलेश, बड़ा भाई सुरेश और स्वजन व परिचित मौके पर पहुंचे। अर्बन एस्टेट थाना प्रभारी विकास कुमार पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।