डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के कई इलाकों और गांवों के लिए अच्छी खबर है। दिल्ली सरकार ने राजधानी के विकास को आगे बढ़ाते हुए करोड़ों की योजनाओं को रफ्तार दी है। इससे लाखों लोगों को फायदा मिलने वाला है।
दिल्ली जल बोर्ड (Delhi Jal Board) द्वारा 1,629.76 करोड़ रुपये की लागत से 10 बड़ी परियोजनाओं के तहत 1,000 किलोमीटर से ज्यादा नई सीवर लाइनें बिछाई जा रही हैं। सीवर की नई लाइनें बिछाए जाने के बाद लोगों को आए दिन हो रही समस्याओं से निजात मिलेगी।