जागरण संवाददाता, आगरा। ताजमहल में बंदरों का आतंक थमता नजर नहीं आ रहा है। रविवार को अमेरिकी महिला पर्यटक समेत आंध्र प्रदेश के पर्यटक को बंदर ने काट लिया। दोनों पर्यटकों को ताजमहल स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के साथ ही एंटी-रैबीज का इंजेक्शन लगाया गया है। ताजमहल में बंदरों के बढ़ते आतंक को रोकने के लिए जिम्मेदार विभाग कोई संज्ञान नहीं ले रहे हैं।