संवाद सहयोगी, खन्ना। लुधियाना जिले के खन्ना में सात महीने की गर्भवती महिला की मौत हो गई। उसके पेट में पल रहे बच्चे को भी नहीं बचाया जा सका। इस घटना के बाद सिविल अस्पताल की इमरजेंसी व्यवस्था और गर्भवती महिला को समय पर विशेषज्ञ डॉक्टर की सुविधा मिलने को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक, जब महिला की हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल लाया गया, तो इमरजेंसी में उसे संभालने के लिए गायनी डॉक्टर उपलब्ध नहीं थीं। बताया जा रहा है कि जब तक गायनी डॉक्टर पहुंचीं, तब तक महिला को पटियाला के लिए रेफर किया जा चुका था। अगर, महिला को खन्ना में ही उचित इलाज मिल जाता तो शायद उसकी जान बच जाती।