National
केंद्रीय कारागार वाराणसी के बंदियों की अनोखी रामलीला, पहले दिन नारद मोह की लीला का मंचन
जागरण संवाददाता, वाराणसी। केंद्रीय कारागार में नवरात्र के प्रथम दिन शनिवार को बंदियों द्वारा मंचित दस दिवसीय रामलीला का शुभारंभ मुकुट पूजन के साथ हुआ। पूजन के बाद पहले दिन नारद मोह की लीला का मंचन किया गया। इसमें कामदेव
लेखक Digital Desk64K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, वाराणसी। केंद्रीय कारागार में नवरात्र के प्रथम दिन शनिवार को बंदियों द्वारा मंचित दस दिवसीय रामलीला का शुभारंभ मुकुट पूजन के साथ हुआ। पूजन के बाद पहले दिन नारद मोह की लीला का मंचन किया गया। इसमें कामदेव द्वारा नारद की समाधि भंग करने के असफल प्रयास से लेकर भगवान विष्णु की माया और भगवान राम के प्राकट्य तक की कथा प्रस्तुत की गई।
लीला में दिखाया गया कि नारद की समाधि भंग करने में असफल रहने पर कामदेव उनके चरणों में गिरकर क्षमा मांगते हैं। इससे नारद को अपनी काम पर विजय का अहंकार हो जाता है। वह यह प्रसंग भगवान शिव को सुनाते हैं। शिव उन्हें भगवान विष्णु से यह बात न बताने की सलाह देते हैं, लेकिन नारद अभिमानवश विष्णु को भी यह समाचार सुना देते हैं।

-1795767973833.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)

