संवाद सूत्र, बेलागंज (गया)। बेलागंज प्रखंड के सिंघौल गांव निवासी डॉ. अजय कुमार का चयन स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय और एल्सेवियर की ओर से जारी विश्व के शीर्ष दो प्रतिशत वैज्ञानिकों की सूची में हुआ है।
उनकी इस उपलब्धि से सिंघौल गांव सहित पूरे बेलागंज प्रखंड और गया जिले में हर्ष का माहौल है। स्थानीय लोगों ने इसे क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताते हुए खुशी जाहिर की है।