National
आराधना मिश्रा 'मोना' ने संभाला कार्यभार, पार्टी के कार्यकर्ताओं के विश्वास को और नेतृत्व के भरोसे को पूरा करना लक्ष्य
डिजिटल डेस्क, लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की नवनियुक्त अध्यक्ष आराधना मिश्रा ‘मोना’ ने रविवार को नवरात्र के पहले दिन औपचारिक रूप से अपना कार्यभार ग्रहण किया। प्रतापगढ़ के रामपुर खास से विधायक आराधना मिश्रा ने अपना
लेखक Digital Desk127K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की नवनियुक्त अध्यक्ष आराधना मिश्रा ‘मोना’ ने रविवार को नवरात्र के पहले दिन औपचारिक रूप से अपना कार्यभार ग्रहण किया। प्रतापगढ़ के रामपुर खास से विधायक आराधना मिश्रा ने अपना पद संभालने के अपनी जिम्मेदारियों से मीडिया को अवगत कराया।
आराधना मिश्रा ने कहा कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस संविधान की रक्षा, लोकतंत्र की मजबूती और संगठन के विस्तार का संकल्प लेकर आगे बढ़ेगी। उत्तर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, नेहरू भवन में पदभार ग्रहण करने के बाद अपनी पहली प्रेस वार्ता में उन्होंने अपने कार्यकारी अध्यक्ष इमरान मसूद, वरिष्ठ उपाध्यक्ष आलोक प्रसाद, उपाध्यक्ष देवेंद्र निषाद, सांसद तनुज पुनिया और राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी के साथ अभय दुबे एवं मीडिया चेयरपर्सन मोहित का आभार व्यक्त किया।

-1795767973833.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)

