राणा अमरेश सिंह, आरा। पीरो प्रखंड के एयार गांव की अर्चना कुमारी की दुनिया घर की चारदीवारी, चौका-चूल्हा और घूंघट तक सिमटी थी। घर की जिम्मेदारियां थीं। दो बच्चों की परवरिश करनी थी।
पति की आमदनी से साधन सीमित थे और बैंक में परिवार का खाता तक नहीं था। अर्चना ने परिस्थितियों के सामने हार मानने से इनकार कर दिया।
उन्होंने अपनी जिंदगी की दिशा बदलने का फैसला किया। आज वही अर्चना बिहार ग्रामीण बैंक की सेवा केंद्र चलाती हैं और क्षेत्र में ‘बैंक वाली दीदी’ के नाम से जानी जाती हैं।