राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने धान की खरीद के लिए पुख्ता प्रबंध न करने पर मान सरकार को घेरते हुए कहा कि मंडियों में पर्याप्त इंतजाम न होने के कारण किसानों का धान बारिश में भीग गया है।
सुनील जाखड़ ने कहा कि धान की खरीद के लिए पैसा मोदी सरकार ने भेज दिया, लेकिन आम आदमी पार्टी की सरकार खरीद के इंतजाम तक नहीं कर सकी। उन्होंने आरोप लगाया कि इस सरकार के लूट के मॉडल के तहत किसानों से ‘काट’ के नाम पर बड़ी लूट की जा रही है।