जागरण संवाददाता, हापुड़। त्योहारों की आहट के साथ बाजार में खाद्य पदार्थों की मांग बढ़ने लगी है। ऐसे में मिलावटखोरों पर शिकंजा कसने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने छापेमारी तेज कर दी है।
9 और 10 अक्टूबर को जिले में हुई कार्रवाई के दौरान करीब दो क्विंटल सोया चाप और 65 किलोग्राम पनीर नष्ट कराया गया। अस्वच्छ परिस्थितियों में सोया चाप मिलने पर एक प्रतिष्ठान बंद कराया गया, जबकि दो डेयरी प्रतिष्ठानों से घी सीज किया गया। टीमों ने दूध, घी, खोया, पनीर, सोया चाप और कुट्टू के आटे के आठ नमूने भी संग्रहित किए।