जागरण संवाददाता, द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। द्रोणगिरि पहाड़ी की तलहटी में स्थित द्वापरकालीन प्राचीन गुफा का ऐतिहासिक व सांस्कृतिक वैभव अब जल्द ही दुनिया के सामने आ सकता है। लंबे समय से उपेक्षित इस पौराणिक धरोहर के वैज्ञानिक सर्वेक्षण और शोध की आवाज एक बार फिर बुलंद हुई है, जिस पर जिला प्रशासन ने त्वरित संज्ञान लिया है।
प्रशासन ने इस प्राचीन गुफा को पुरातात्विक एवं सांस्कृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण शोध का विषय स्वीकार किया है। इसके साथ ही जिलाधिकारी कार्यालय ने क्षेत्रीय पुरातत्व अधिकारी को निर्देश जारी कर गुफा का विस्तृत वैज्ञानिक सर्वेक्षण करने और रिपोर्ट तैयार कर प्रेषित करने को कहा है।

द्वापरयुग से जुड़ा है पौराणिक इतिहास