जागरण संवाददाता, दरभंगा । मिथिला की प्राचीन पांडुलिपियों, दुर्लभ ऐतिहासिक दस्तावेजों, मिथिला पेंटिंग और लोककलाओं को देखने के लिए अब दुनिया भर के लोगों को एक ही जगह पर इनकी झलक मिल सकेगी।
दरभंगा में 500 करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित विश्वस्तरीय सांस्कृतिक संग्रहालय इस सपने को साकार करने की दिशा में अहम कदम हो सकता है।
इस महत्वाकांक्षी परियोजना का निर्माण जल्द शुरू कराने के लिए दरभंगा के सांसद डा. गोपालजी ठाकुर ने केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को पत्र लिखा है। उन्होंने केंद्र सरकार से निर्माण प्रक्रिया में तेजी लाने का अनुरोध किया है।