National
फतेहपुर में सर्पदंश की शिकार महिला की हुई मौत, झाड़फूंक के चक्कर में गई जान
संवाद सहयोगी, खागा। कोतवाली क्षेत्र के काही गांव में रविवार सुबह घर के अंदर साफ-सफाई के दौरान महिला को सांप ने हाथ में डस लिया। पीड़िता को झाड़फूंक कराने के बाद स्वजन, सीएचसी लेकर गए। जहां चिकित्सीय टीम ने उसे मृत घोषित
लेखक Sunildutt Tiwari197K पढ़े गए

संवाद सहयोगी, खागा। कोतवाली क्षेत्र के काही गांव में रविवार सुबह घर के अंदर साफ-सफाई के दौरान महिला को सांप ने हाथ में डस लिया। पीड़िता को झाड़फूंक कराने के बाद स्वजन, सीएचसी लेकर गए। जहां चिकित्सीय टीम ने उसे मृत घोषित कर दिया। गांव के शिवकरन सिंह की 25 वर्षीय पत्नी साधना देवी, रविवार सुबह आठ बजे घर के अंदर साफ-सफाई कर रही थीं। तभी दरवाजे के ऊपर से लटक कर सांप ने महिला के हाथ में डस लिया। महिला की चीख सुनकर स्वजन मौके पर पहुंचे। सांप के डसने की पुष्टि करने के बाद स्वजन पीड़िता को पहले झाड़फूंक करने वाले के पास कटपुरवा गांव ले गए।

-1795767973833.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)

