राज्य ब्यूरो, शिमला। हिमाचल प्रदेश में वन विभाग के 500 सहायक वन रक्षकों की भर्ती का रास्ता साफ हो गया है। मंत्रिमंडल की ओर से इन पदों पर भर्ती के लिए नीति को मंजूरी प्रदान करने से 50 प्रतिशत पदों को वन मित्रों के लिए आरक्षित रखने का प्रविधान किया गया है। प्रस्तावित व्यवस्था के तहत चयनित अभ्यर्थियों को 16 हजार रुपये प्रतिमाह निश्चित मानदेय दिया जाएगा।

सरकार के इस फैसले से वन विभाग में फील्ड स्तर पर कर्मचारियों की उपलब्धता बढ़ाने और वन संरक्षण से जुड़े कार्यों को मजबूती देने की उम्मीद है।