National
जालौन के 53 हजार किसानों को मुआवजा, पहली किस्त के 5 करोड़ रुपये12 अक्टूबर तक खातों में पहुंचने की उम्मीद
जागरण संवाददाता, उरई। जनपद में अतिवृष्टि के चलते किसानों को भारी नुकसान हुआ है। खरीफ की उर्द, तिल, मूंग, ज्वार, बाजरा आदि फसलें चौपट हो गई हैं। इसके साथ ही भराऊ खेतों में अब तक काफी पानी भरा हुआ है। जिससे किसान रबी की बो
लेखक Dhananjay Trivedi130K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, उरई। जनपद में अतिवृष्टि के चलते किसानों को भारी नुकसान हुआ है। खरीफ की उर्द, तिल, मूंग, ज्वार, बाजरा आदि फसलें चौपट हो गई हैं। इसके साथ ही भराऊ खेतों में अब तक काफी पानी भरा हुआ है। जिससे किसान रबी की बोआई के लिए किसान खेत तैयार नहीं कर पा रहे हैं।
अतिवृष्टि के चलते जिले के लगभग 53 हजार किसान प्रभावित हुए हैं। जिनको क्षतिपूर्ति दिलाने के लिए जिला प्रशासन ने 29 करोड़ रुपये का प्रस्ताव शासन को भेजा था। जिसमें पांच करोड़ की पहली किश्त मिली है। जिसके बाद डाटा फीडिंग का कार्य शुरू किया गया है। बताया जा रहा है कि सोमवार तक किसानों के खातों में पैसा पहुंच जाएगा।

-1795767973833.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)

