National
नेपाल की बाढ़ से उत्तर प्रदेश में अलर्ट, महराजगंज और कुशीनगर में पड़ेगा असर
जागरण संवाददाता, गोरखपुर। नेपाल के गोरखा जिले की बूढ़ी गंडकी नदी में आई बाढ़ से एक बार फिर उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती जिलों में अलर्ट है। तकरीबन 45 दिन बाद महराजगंज और कुशीनगर में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। सिंचाई विभाग ने
लेखक Digital Desk106K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। नेपाल के गोरखा जिले की बूढ़ी गंडकी नदी में आई बाढ़ से एक बार फिर उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती जिलों में अलर्ट है। तकरीबन 45 दिन बाद महराजगंज और कुशीनगर में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। सिंचाई विभाग ने नेपाल के नवलपरासी जिले में स्थित भारत के बैराज पर अलर्ट घोषित कर दिया है। अनुमान है कि रविवार रात तक पानी बैराज के रास्ते उत्तर प्रदेश में प्रवेश करेगा। हालांकि, नेपाल में आई बाढ़ में पानी से अधिक गाद होने के कारण उत्तर प्रदेश में बहुत ज्यादा प्रभाव की आशंका नहीं है।

-1795767973833.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)

