National
दुर्गा पूजा पर भागलपुर जाने से पहले देख लें ट्रैफिक प्लान, पूजा पंडाल जाने के लिए चलना होगा पैदल
जागरण संवाददाता, भागलपुर। दुर्गा पूजा के दौरान यातायात को व्यवस्थित रखने के लिए ट्रैफिक प्लान तैयार किया गया है। शनिवार को अन्य दिनों की अपेक्षा भीड़ काफी बढ़ने के कारण खलीफाबाग, सुजानगंज बाजार, डॉ. राजेंद्र प्रसाद रोड, डी
लेखक Alok Kumar Mishra180K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, भागलपुर। दुर्गा पूजा के दौरान यातायात को व्यवस्थित रखने के लिए ट्रैफिक प्लान तैयार किया गया है। शनिवार को अन्य दिनों की अपेक्षा भीड़ काफी बढ़ने के कारण खलीफाबाग, सुजानगंज बाजार, डॉ. राजेंद्र प्रसाद रोड, डीएन सिंह रोड, डॉ अमूल्यो घोष रोड में आवागमन की समस्या खड़ी होने की वजह से काफी देर तक यातायात प्रभावित रहा।
इस समस्या के समाधान के लिए मुख्य बाजारों में वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई गई है। वन वे की व्यवस्था की गई है। वाहनों के पार्किंग की व्यवस्था की गई है। ट्रैफिक संभालने के लिए बड़ी संख्या में जवानों की तैनाती की गई है।

-1795767973833.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)

