त्रिलोक रावत, रामनगर। कार्बेट व बाहरी वन प्रभागों के जंगल बाघों के लिए ही नहीं बल्कि पक्षियों के लिए भी जाने जाते हैं। यहां ऐसे दुर्लभ पक्षी भी दिखाई देते हैं जो देश दुनिया के पक्षी प्रेमियों के लिए खास होते हैं। ऐसा ही एक स्पोटेड फ्लाईकैचर दुर्लभ पक्षी तराई पश्चिमी वन प्रभाग के हाथीडगर पर्यटन जोन में पहली बार नजर आया है।
हाथीडगर पर्यटन जोन में सफारी के दौरान तीन अक्टूबर को हैदराबाद से आए पर्यटक शिवा एन कुमार ने प्रकृतिविद मो. नफीस के साथ इस दुर्लभ स्पोटेड फ्लाईकैचर पक्षी को देखा। पर्यटक शिवा एन कुमार ने इस खास पल को अपने कैमरे में कैद किया।