National
'गुंडे भेजकर किया किडनैप, बेडरूम से घसीटते हुए ले गई पुलिस'; नए वीडियो में यूट्यूबर ध्रुव राठी का दावा
जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। पुलिस हिरासत से छोड़े जाने के बाद यूट्यूबर ध्रुव राठी ने रविवार दोपहर इंस्टाग्राम पर एक वीडियो जारी किया है। वीडियो में उन्होंने दावा किया कि उन्हें गिरफ्तार नहीं, बल्कि किडनैप किया गया था। उन
लेखक Vinay Trivedi118K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। पुलिस हिरासत से छोड़े जाने के बाद यूट्यूबर ध्रुव राठी ने रविवार दोपहर इंस्टाग्राम पर एक वीडियो जारी किया है। वीडियो में उन्होंने दावा किया कि उन्हें गिरफ्तार नहीं, बल्कि किडनैप किया गया था। उनके घर पर सादी वर्दी में पुलिस के गुंडे आए थे।
ध्रुव राठी ने बताया कि शनिवार सुबह करीब 7 बजे वह अपने बेडरूम में सो रहे थे, तभी 20 से ज्यादा लोग सादी वर्दी में उनके घर पहुंचे। दरवाजा उनकी मां ने खोला। आरोप है कि मां को धक्का देकर सभी लोग घर के अंदर और सीधे उनके बेडरूम में घुस आए। उसी दौरान उनकी आंख खुली।

-1795767973833.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)

