डॉ. सुमित सिंह श्योराण, चंडीगढ़। पंजाब कांग्रेस में गुटबाजी और नेतृत्व को लेकर लंबे समय से चल रही खींचतान के बीच रविवार को नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष परगट सिंह के पदभार ग्रहण समारोह में पार्टी ने एकजुटता दिखाने की कोशिश की है। चंडीगढ़ के सेक्टर-15 स्थित पंजाब कांग्रेस भवन में आयोजित कार्यक्रम में लगभग सभी बड़े नेता पहुंच चुके हैं।
पंजाब कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट, पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा सहित कई वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी रही है। हालांकि, बारिश ने इस कार्यक्रम में खलल डाल दिया और समर्थकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।