जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। जमशेदपुर के ऐतिहासिक कीनन स्टेडियम में लाल गेंद के रणजी घमासान का आगाज मेजबान झारखंड के शानदार दबदबे के साथ हुआ। शनिवार को एलीट ग्रुप-सी मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी झारखंड की टीम ने सलामी बल्लेबाज शिखर मोहन के दर्शनीय अर्धशतक के दम पर पहले दिन लंच तक एक विकेट पर 113 रन बनाकर मुकाबले पर अपनी मजबूत पकड़ बना ली है।