National
'हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाए, लेकिन पुलिस ने दीपके को नहीं छोड़ा'; दादी के अंतिम संस्कार में शामिल न हो पाने पर परिवार का आरोप
डिजिटल डेस्क, मुंबई। कॉकरोच जनता पार्टी के संयोजक अभिजीत दीपके के परिवार ने रविवार को आरोप लगाया कि बार-बार गुहार लगाने के बावजूद दिल्ली पुलिस ने उन्हें समय पर रिहा नहीं किया, जिसके चलते वह अपनी दादी के अंतिम संस्कार में
लेखक Digital Desk135K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, मुंबई। कॉकरोच जनता पार्टी के संयोजक अभिजीत दीपके के परिवार ने रविवार को आरोप लगाया कि बार-बार गुहार लगाने के बावजूद दिल्ली पुलिस ने उन्हें समय पर रिहा नहीं किया, जिसके चलते वह अपनी दादी के अंतिम संस्कार में शामिल हो सके।
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी में प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस ने अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को हिरासत में लिया था। तीनों नेताओं को रविवार को कार्यकारी मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया। इसके बाद उन्हें इस शर्त पर रिहा किया गया कि वे आगामी एक वर्ष तक शांति भंग नहीं करेंगे।

-1795767973833.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)

