National
फरीदकोट में पुलिस-बदमाश के बीच मुठभेड़, बठिंडा से चोरी पिकअप बरामद करने गई टीम पर हमला, आरोपी घायल
संवाद सहयोगी, फरीदकोट। बठिंडा से चोरी की गई पिकअप गाड़ी बरामद करने के दौरान फरीदकोट में पुलिस और आरोपी के बीच मुठभेड़ जैसी स्थिति बन गई। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने गिरफ्तारी से बचने के लिए कथित तौर पर पुलिस पार्टी पर पिस्
लेखक Digital Desk191K पढ़े गए

संवाद सहयोगी, फरीदकोट। बठिंडा से चोरी की गई पिकअप गाड़ी बरामद करने के दौरान फरीदकोट में पुलिस और आरोपी के बीच मुठभेड़ जैसी स्थिति बन गई। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने गिरफ्तारी से बचने के लिए कथित तौर पर पुलिस पार्टी पर पिस्तौल से फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई के दौरान आरोपी के पैर में गोली लग गई, जिससे वह घायल हो गया।
आरोपी को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घायल आरोपी की पहचान गुरुहरसहाय निवासी रमन कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, बठिंडा से एक पिकअप गाड़ी चोरी हुई थी। चोरी के बाद गाड़ी को होंडा सिटी कार के साथ टो करके फरीदकोट लाया जा रहा था।

-1795767973833.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)

