जागरण संवाददाता, आगरा। नई दिल्ली-आगरा रेल खंड स्थित खेरिया मोड़-ईदगाह रेल ओवर ब्रिज (आरओबी) को 90 दिन तक बंद करने की तैयारी चल रही है। रेलवे यह कार्य 10 करोड़ रुपये से कराएगा। रेल ट्रैक के ऊपर और आसपास के पुराने गर्डर को बदला जाएगा। आरओबी को बंद करने की अनुमति रेलवे ने पुलिस से मांगी है।
अधिकारियों की बैठक भी हो चुकी है। आरओबी पुराने होने के चलते गर्डर की मरम्मत पर जोर दिया गया है। भारी वाहनों पर पहले से ही रोक लगी है। पुलिस की अनुमति मिलते ही रेलवे कार्य शुरू करेगा। रेलवे टीम ने नए गर्डर मंगवा लिए हैं।
वर्ष 1970 में खेरिया मोड़-ईदगाह आरओबी 17 करोड़ रुपये से बना था। 56 साल पुराने इस आरओबी पर अब तक छह बार मरम्मत हो चुकी है।