National
श्री काशी विश्वनाथ धाम में शक्ति की आराधना; कलश स्थापना के साथ विशेष धार्मिक अनुष्ठानों का शुभारंभ
जागरण संवाददाता, वाराणसी। शारदीय नवरात्रि महापर्व के प्रथम दिवस पर रविवार को श्री काशी विश्वनाथ धाम में शिव के धाम में शक्ति की उपासना के मौके पर। विधि-विधानपूर्वक कलश स्थापना कर मां भगवती की आराधना का शुभारंभ किया ग
लेखक Digital Desk183K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, वाराणसी। शारदीय नवरात्रि महापर्व के प्रथम दिवस पर रविवार को श्री काशी विश्वनाथ धाम में शिव के धाम में शक्ति की उपासना के मौके पर। विधि-विधानपूर्वक कलश स्थापना कर मां भगवती की आराधना का शुभारंभ किया गया। इस पावन अवसर पर धाम में धार्मिक परंपराओं एवं वैदिक विधि-विधान के अनुरूप पूजन-अनुष्ठान संपन्न किए गए।
नवरात्रि के प्रथम दिवस पर मां दुर्गा के प्रति श्रद्धा एवं भक्ति अर्पित करते हुए सुख, समृद्धि, शांति और लोककल्याण की मंगलकामना की गई। नवरात्रि के पावन अवसर पर श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास की ओर से काशी की अधिष्ठात्री शक्ति स्वरूपा माँ विशालाक्षी तथा मां दुर्गा के नौ स्वरूपों को समर्पित नवदुर्गा मंदिरों हेतु श्रृंगार सामग्री बाबा श्री विश्वेश्वर को विधि-विधानपूर्वक अवलोकित कराने के उपरांत अर्पित की गई।

-1795767973833.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)

