संवाद सूत्र, कोडरमा। कोडरमा के सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार यादव पर 16 वर्षीय नाबालिग के यौन शोषण का गंभीर आरोप लगा है। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सिविल सर्जन को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता हजारीबाग जिले की रहने वाली है और बरही के आसपास एक कोचिंग संस्थान में पढ़ाई करती है।
जानकारी के अनुसार, शनिवार देर रात पीड़िता का बयान कोडरमा महिला थाने में दर्ज किया गया। जिले के वरीय अधिकारियों और महिला पुलिस की उपस्थिति में उसका बयान लिया गया। मामला हाई प्रोफाइल होने के कारण जिले के अधिकारी इस मामले में खुलकर बोलने से बच रहे हैं।