National
खराब जीवनशैली बिगाड़ रही सेहत, बढ़ा रही मोटापा... परोस रही बीमारियां
जागरण संवाददाता, बागपत। खराब जीवनशैली और बढ़ता मोटापा आज के समय की एक गंभीर समस्या बन चुका हैं। आधुनिक सुख-सुविधाओं और भागदौड़ भरी जिंदगी ने हमारी शारीरिक सक्रियता को कम कर दिया है, जिससे न सिर्फ मोटापा बढ़ रहा है बल्कि
लेखक Surendra Kumar Kashyap99K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, बागपत। खराब जीवनशैली और बढ़ता मोटापा आज के समय की एक गंभीर समस्या बन चुका हैं। आधुनिक सुख-सुविधाओं और भागदौड़ भरी जिंदगी ने हमारी शारीरिक सक्रियता को कम कर दिया है, जिससे न सिर्फ मोटापा बढ़ रहा है बल्कि कई अन्य गंभीर बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। स्क्रीन टाइम बढ़ने की वजह से भी लोग मोटापे का शिकार बन रहे हैं।
जिला अस्पताल के फिाजिशियन डा. श्रवण कुमार बताते है कि लोगों ने अपनी जीवनशैली को इस तरह बना लिया है कि न खाने का समय ठीक है और न ही सोने का। ऐसे में मोटापा बढ़ रहा है, उसके साथ अन्य बीमारियां भी जकड़ रही है। अब स्क्रीन टाइम की समस्या बढ़ गई है। हर समय लोग मोबाइल के सामने चिपके रहते है, जिससे खाने का रूटिन बिगड़ रहा है। मोबाइल पर अधिक समय बीताने से शारीरिक श्रम कम हो जाता है। ऐसे में शरीर की कैलोरी बर्न नहीं हो पाती और वजन बढ़ने लगता है।

-1795767973833.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)

