National
नवरात्रि के पहले दिन देवभूमि के पूर्णागिरि धाम में 'मां अन्नपूर्णा' का जयघोष, 20 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
जागरण संवाददाता, चंपावत । उत्तर भारत के प्रमुख शक्तिपीठों में शामिल टनकपुर के मां पूर्णागिरि धाम में नवरात्र के पहले दिन से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई है। शनिवार की शाम से ही श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो
लेखक vinod chaturvedi132K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, चंपावत। उत्तर भारत के प्रमुख शक्तिपीठों में शामिल टनकपुर के मां पूर्णागिरि धाम में नवरात्र के पहले दिन से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई है। शनिवार की शाम से ही श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था। रविवार सुबह आठ बजे तक 20 हजार से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं।
मंदिर समिति ने चौबीसों घंटे दर्शनों की सुविधा उपलब्ध कराई है। उत्तर प्रदेश के पीलीभीत, बहराईच, सहारनपुर, इटावा, अलीगढ़, बरेली, नबाबगंज सहित उत्तराखंड के हल्द्वानी, रुद्रपुर, खटीमा आदि स्थानों से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। पड़ोसी देश नेपाल के ब्रह्मदेव, महेंद्रनगर, बौंतड़ी आदि जगहों से श्रद्धालु मां के दर्शन को आ रहे हैं।

-1795767973833.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)

