National
जमशेदपुर में खुले दो नए आयुष अस्पताल व पंचकर्म केंद्र, कदमा और बिष्टुपुर में सोमवार से इलाज शुरू
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। शहरवासियों को बेहतर पारंपरिक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ी पहल हुई है। कदमा के शास्त्रीनगर ब्लाक नंबर-4 स्थित 50 बेड के धनवंतरी आयुष अस्पताल और बिष्टुपुर सर्किट हाउस परिसर स्थित
लेखक Amit Kumar164K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। शहरवासियों को बेहतर पारंपरिक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ी पहल हुई है। कदमा के शास्त्रीनगर ब्लाक नंबर-4 स्थित 50 बेड के धनवंतरी आयुष अस्पताल और बिष्टुपुर सर्किट हाउस परिसर स्थित 10 बेड के पंचकर्म सेंटर को आयुष विभाग ने शनिवार को अपने अधीन ले लिया।
दोनों केंद्रों में सोमवार से ओपीडी सेवा शुरू हो जाएगी। इससे शहर और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को आयुष चिकित्सा का लाभ मिल सकेगा। जिला आयुष पदाधिकारी डा. मुकुल दीक्षित ने बताया कि दोनों अस्पतालों में ओपीडी संचालन की तैयारी पूरी कर ली गई है।

-1795767973833.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)

