जागरण संवाददाता, कानपुर। नदी, तालाब और जल स्रोतों में रोजाना जोखिम उठाकर काम करने वाले मत्स्य पालकों के लिए अब सुरक्षा का मजबूत सहारा उपलब्ध हो गया है। प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत पूरे मंडल के 5213 मत्स्य पालक परिवारों को दुर्घटना बीमा से जोड़ा गया है। वर्ष 2020 से लगातार संचालित इस योजना ने मत्स्य पालकों और उनके परिवारों को आर्थिक सुरक्षा का भरोसा दिया है। अब किसी अनहोनी की स्थिति में परिवार को पांच लाख रुपये तक की आर्थिक राहत मिल सकेगी।