National
ओवरब्रिज पर कटा केक; शैंपेन उड़ाकर मनाया गया बर्थ-डे... यातायात बाधित, पुलिस बोली-घटना की जानकारी ही नहीं
जागरण संवाददाता, बड़ौत (बागपत)। शहर के बिनौली रोड ओवरब्रिज पर बाइक लेकर पहुंचे युवकों ने जमकर हुड़दंग मचाया। युवकों ने सड़क पर ही केक काटकर जश्न मनाया। इस दौरान शोर-शराबे के कारण काफी देर तक यातायात बाधित रहा और राहगीरों
लेखक Rajeev Kumar191K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, बड़ौत (बागपत)। शहर के बिनौली रोड ओवरब्रिज पर बाइक लेकर पहुंचे युवकों ने जमकर हुड़दंग मचाया। युवकों ने सड़क पर ही केक काटकर जश्न मनाया। इस दौरान शोर-शराबे के कारण काफी देर तक यातायात बाधित रहा और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। घटना ने शहर की यातायात व्यवस्था और पुलिस की निगरानी पर सवाल खड़े कर दिए।

-1795767973833.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)

