जागरण संवाददाता, बेतिया (पश्चिम चंपारण)। नेपाल में अचानक बढ़े नदी के जलस्तर से पश्चिम चंपारण में बाढ़ की आशंका के बीच राहत के संकेत मिलने लगे हैं। नेपाल के ऊपरी जलग्रहण क्षेत्र में जलस्तर में वृद्धि के बाद अब गिरावट दर्ज की जा रही है।
इससे गंडक नदी के रास्ते बिहार पहुंचने वाले बाढ़ के पानी का वेग कम रहने की उम्मीद है। प्रशासन के आकलन के अनुसार, पश्चिम चंपारण में इसका प्रभाव नगण्य रहने की संभावना है।