राज्य ब्यूरो, रांची। राज्य की जेलों में सिर्फ सर्वे पर सर्वे हुए, लेकिन धरातल पर कई योजनाएं उतर नहीं सकीं। न तो जैमर को अपग्रेड किया जा सका, न हीं कैदियों के कल्याण, उन्हें मुख्य धारा से जोड़ने व उन्हें आत्मनिर्भर बनाने को लेकर प्रस्तावित योजनाओं को अमली जामा पहनाया जा सका।
यह प्रक्रिया पिछले दस साल से चल रही है। हाई कोर्ट से इसको लेकर कई बार आदेश भी जारी हो चुका है। स्थिति यथावत है। पहला मामला जैमर का है। राज्य की अधिसंख्य जेलों में 2जी जैमर लगे हुए हैं। ये जैमर केवल 2जी कनेक्टिविटी वाले मोबाइल फोन के इनकमिंग व आउटगोइंग काल को रोक सकते हैं। आज राज्य में 5जी मोबाइल चल रहा है।