जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष एवं विधायक परगट सिंह ने पार्टी अध्यक्ष का पदभार संभालने से पहले अपनी पत्नी बरिंदर प्रीत कौर के साथ खालसा पंथ की जन्मभूमि श्री आनंदपुर साहिब की पवित्र धरती पर माथा टेका।
उन्होंने पंजाब की खुशहाली, शांति और सर्वजन के कल्याण के लिए अरदास की।