जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। गायत्री परिवार के लोगों का आवाहन करते हुए केंद्रीय जनजातीय मंत्री दुर्गादास उइके ने देश में बढ़ते असुरत्व का मुकाबला करने के लिए जागृत आत्माओं से राष्ट्रीय रक्षा को आगे आने का आवाहन किया। तभी राष्ट्रीय धर्म का उत्थान होगा।
उन्होंने कहा कि इतिहास गवाह है कि राष्ट्रीय भाव जब जब घटा है, तब तब इस देश का विघटन हुआ है, उसी का परिणाम है कि आज बृहत भारत के 22 टुकड़े हो चुके हैं।