National
लखनऊ: रीढ़ की हड्डी में 5 ट्यूमर ने छीनी चलने फिरने की ताकत, 13 घंटे चली सर्जरी के बाद महिला को मिला जीवनदान
जागरण संवाददाता, लखनऊ। रीढ़ की हड्डी में एक-दो नहीं, बल्कि पांच ट्यूमर होने के कारण तीन महीने से बिस्तर पर रहने को मजबूर महिला को चिकित्सकों ने जटिल सर्जरी के जरिए नया जीवन दिया है। चकित कर देने वाले इस मामले में कैंसर स
लेखक Vikash Mishra40K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, लखनऊ। रीढ़ की हड्डी में एक-दो नहीं, बल्कि पांच ट्यूमर होने के कारण तीन महीने से बिस्तर पर रहने को मजबूर महिला को चिकित्सकों ने जटिल सर्जरी के जरिए नया जीवन दिया है। चकित कर देने वाले इस मामले में कैंसर संस्थान के न्यूरो सर्जरी विभाग के डॉक्टरों ने मरीज का दो चरणों में ऑपरेशन किया।
पहली सर्जरी में करीब सात घंटे और दूसरे में छह घंटे लगे। लंबी और चुनौतीपूर्ण सर्जरी के बाद रीढ़ की हड्डी में मौजूद पांचों ट्यूमर को पूरी तरह निकाल दिया गया। उपचार के बाद महिला की हालत में सुधार है और जल्द ही संस्थान से छुट्टी मिल सकती है।

-1795767973833.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)

