National
सोनभद्र: मजदूरी दिलाने के बहाने युवती को राजस्थान में 2.50 लाख रुपये में बेचा, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
जागरण संवाददाता, सोनभद्र। बभनी थाना क्षेत्र के जौराही गांव की एक 76 वर्षीय महिला ने अपनी 22 वर्षीय बेटी को मजदूरी दिलाने के बहाने राजस्थान ले जाकर 2.50 लाख रुपये में बेचने और शादी कराने का आरोप लगाया है। पीड़िता की मां न
लेखक Julfequar Haider Khan169K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, सोनभद्र। बभनी थाना क्षेत्र के जौराही गांव की एक 76 वर्षीय महिला ने अपनी 22 वर्षीय बेटी को मजदूरी दिलाने के बहाने राजस्थान ले जाकर 2.50 लाख रुपये में बेचने और शादी कराने का आरोप लगाया है। पीड़िता की मां ने चार लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना कराने के लिए न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया है।
जौराही निवासी हीरकुंअर के अनुसार, उन्होंने वर्ष 2017 में बेटी संगीता की शादी म्योरपुर थाना क्षेत्र के फाटपखाना गांव निवासी रामलखन गोंड़ से की थी। दंपती के एक बेटा और एक बेटी हैं। आरोप है कि करीब छह माह पहले रामलखन बच्चों और पत्नी को घर पर छोड़कर दूसरे प्रदेश में मजदूरी करने चला गया।

-1795767973833.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)

