जागरण संवाददाता, रांची। शहर की सड़कों के किनारे पेड़ों की बेतरतीब बढ़ी शाखाओं को व्यवस्थित करने और हरित आवरण के बेहतर रखरखाव के लिए रांची नगर निगम ने पहल तेज कर दी है। निगम ने नई स्काईलिफ्टर मशीन की मदद से पेड़ों की छंटाई शुरू कराई है। साथ ही, उद्यानिकी कार्यों की निगरानी के लिए गार्डन अधीक्षकों के बीच वार्डवार जिम्मेदारियां भी तय की गई हैं।