विधि संवाददाता, प्रयागराज। इलाहाबाद हाई कोर्ट ने छात्र आयुष कुमार सरोज की मौत के मामले में सपा विधायक रमाकांत यादव को राहत दी है। न्यायमूर्ति संतोष राय की एकलपीठ ने उनके विरुद्ध चल रही आपराधिक कार्यवाही रद कर दी है। हाई कोर्ट ने यह भी कहा कि एससी/एसटी अधिनियम की संबंधित धारा लागू करने के लिए अपराध पीड़ित की जाति के आधार पर किया जाना जरूरी है।
उपलब्ध अभिलेखों में इसका पर्याप्त आधार नहीं पाया गया। अभियोजन कथानक के अनुसार जौनपुर के कंचन बालिका इंटर कॉलेज में आयुष कक्षा 10 का छात्र था। वह नौ सितंबर 2023 को विद्यालय गया था। उसी दिन अपराह्न करीब 3:49 बजे उसके पिता हीरालाल सरोज को सूचना मिली कि उनका बेटा विद्यालय से छुट्टी के बाद घर लौटते समय रास्ते में गिर कर बेहोश हो गया है।