जागरण संवाददाता, रांची। दुर्गा पूजा में रांची हर साल अपने अनोखे पूजा पंडालों और आकर्षक सजावट से लोगों का ध्यान खींचती है। कहीं मंदिरों की झलक देखने को मिलती है, तो कहीं कलाकारी के जरिए अलग-अलग थीम को जीवंत किया जाता है। इस बार हिनू की शुक्ला कॉलोनी में एक ऐसा ही अनोखा पंडाल तैयार किया जा रहा है, जिसकी थीम गोलगप्पे और चनाचूर पर आधारित है। पंडाल की यह खास सजावट श्रद्धालुओं के बीच आकर्षण का केंद्र बनने वाली है।