अभिषेक रावत, काशीपुर। एक तरफ बहन के घर में बेटे की बारात की तैयारियां चल रही थीं, खुशियों के गीत गूंज रहे थे, तो दूसरी तरफ नियति ने कुछ ऐसा खेल खेला कि पल भर में मातम पसर गया।
जसपुर के पास हुए भीषण सड़क हादसे में जान गंवाने वाली शमशीदा के बेटे बंटी का रो-रोकर बुरा हाल है। मां की मौत का सदमा वह बर्दाश्त नहीं कर पा रहा है।