संवाद सूत्र, भैरहवा (नेपाल)। नेपाल के गोरखा जिले में रविवार तड़के अचानक बाढ़ आ गई । चुमनुब्री गांवपालिका-6 के लोक्पा क्षेत्र में सूखा भूस्खलन होने से बूढ़ीगंडकी नदी का प्रवाह रुक गया और बाद में मलबे के साथ तेज बहाव आया। निचले इलाकों में नुकसान की खबर है, हालांकि अब तक किसी के हताहत होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
जिला प्रशासन के अनुसार, सुबह करीब 4:35 बजे अचानक बाढ़ की सूचना मिली। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए नेपाली सेना का हेलीकाप्टर हवाई सर्वे के लिए भेजा गया है।